नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षकों व कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहने के निर्देश राजगढ़, 10 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला राजगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं के लिए 10 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश जिले के CBSE, ICSE एवं MP Board सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों पर लागू रहेगा। प्रशासन द्वारा यह निर्णय अत्यधिक वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों...
Stay informed with OFFLINEINDIA.IN ,your vibrant source for captivating local, national, and international news that connects and inspires communities!